फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला : ज्योतिष्पीठ के कल्पवासियों ने मेलाधिकारी को दिया ज्ञापन, बसने के लिए मांगी भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिष्पीठ के कल्पवासियों ने मेलाधिकारी को दिया ज्ञापन, बसने के लिए मांगी भूमि
विज्ञापन

प्रयागराज। भूमि आवंटन न होने से ज्योतिष्पीठ का शिविर लगने की उम्मीदें फिलहाल क्षींण होने लगी हैं। इसी के साथ बुधवार को ज्योतिष्पीठ के शिविर से जुड़े दर्जनों कल्पवासियों ने मेलाधिकारी अरविंद चौहान से मुलाकात की। इस दौरान कल्पवासियों ने संकल्प टूटने से बचाने के लिए जगह दिलाने की गुहार लगाई। ज्योतिष्पीठ के शिविर में कल्पवास करने वाले आशुतोष महाराज, विशाल श्रीवास्तव, योगेश्वर शुक्ल, शिवशंकर त्रिपाठी समेत कई कल्पवासियों ने मेलाधिकारी को बताया कि इस बार शिविर नहीं लगा तो कल्पवास का उनका संकल्प टूट जाएगा। कल्पवासियों ने ज्ञापन देकर मेला कार्यालय में ही महीने भर के लिए जगह दिलाने का आग्रह किया, ताकि वह कल्पवास पूरा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें