फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के संत खाक चौक का आवंटन रुका

Sat, 20 Dec 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खाक चौक की भूमि शनिवार को आवंटित न हो सकी। खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष माधोदास की अगुवाई में संतों ने मेला प्रशासन पर मनमाने तरीके से जमीन आवंटित करने आरोप लगाया। उनका कहना है कि खाक चौक की 130बीघा जमीन पर 300 संस्थाओं के शिविर लगते हैं। उन्हें रिकार्ड के अनुसार जमीन दी जाएगी तभी खाक चौक बसेगा। माधोदास ने कहाकि वे प्रशासन से अधिक भूमि नहीं चाहते पर जिसका जितना बनता है उसे उतनी भूमि दी जाए। महामंत्री जयरामदास ने स्पष्ट कहाकि बैरागी संतों की तपोभूमि रहा खाक चौक की भूमि आवंटन को लेकर प्रशासन का अड़ियल रवैया है। वहीं मेलाधिकारी का कहना है कि जमीन का आवंटन मेलाप्रशासन के रिकार्ड के अनुसार ही किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें