फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शिक्षिका से दुष्कर्म के आरोपी मदरसा संचालक को भेजा जेल

Wed, 04 Jun 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के एक मदरसे में आलिमा शिक्षिका से दुष्कर्म करने वाले मदरसा संचालक जुबैर को कोर्ट ने जेल भेज दिया। मदरसा संचालक जुबैर ने शुक्रवार को छुट्टी के दिन मदरसे में अरबी पढ़ाने वाली आलिमा शिक्षिका को नोट्स बनाने के बहाने सुबह नौ बजे बुलाया था। शिक्षिका का भाई उसे बाइक से मदरसे में छोड़कर चला गया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। शिक्षिका ने कॉल की तो उसके परिजन मदरसा पहुंचे। तब पीड़िता बेसुध मिली तो उसकी हालत देखकर परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। तब से आरोपी थाने में ही था। पुलिस ने पीड़िता की हालत में सुधार के बाद मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जुबैर को मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। इससे पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें