ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में चल रही 34वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। माधव संकुल 221 अंक हासिल करके ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं, दूसरे स्थान पर 201 अंकों के साथ सुलतानपुर संकुल और तीसरे स्थान पर 138 अंकों के साथ केशव संकुल रहा। विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि व पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी यूपी शेषधर द्विवेदी, क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह, प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार सहित कई लोग उपस्थित रहे।