फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ढाई लाख लेकर तीन लोगों का फर्जी वीजा बनाया, महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया

Sat, 10 Jun 2023 03:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों का फर्जी वीजा बनवा दिया गया। इसके लिए ढाई लाख रुपये भी लिए गए। विरोध करने पर महिला के साथ छेड़खानी भी की गई। इस मामल में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
वीजा कार्ड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के बख्शी बाजार के रहने वाले एक शख्स ने वीजा बनाने के नाम पर तीन लोगों से ढाई लाख रुपये ले लिए। इसके बाद तीनों को फर्जी वीजा दे दिया। इसके साथ ही आरोपी ने एक महिला से दुर्व्यवहार भी किया। मामले में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

खुल्दाबाद के गुलाबबाड़ी की रहने वाली एक महिला शहनवाज हुसैन के घर में घरेलू नौकर थी। शहनवाज हुसैन लोगों का वीजा और पासपोर्ट बनवाने का काम करता है। महिला के कुछ रिश्तेदारों को भी खाड़ी देश जाना था। वे काफी समय से वीजा के लिए परेशान थे। महिला के माध्यम से तीन रिश्तेदारों ने शहनवाज हुसैन को ढाई लाख रुपये दे दिए। इसके बाद शहनवाज ने तीनों को फर्जी वीजा बनाकर दे दिया।

उन लोगों ने जब जानकार लोगों को वीजा दिखाया तो बताया गया कि वह फर्जी है। महिला के रिश्तेदारों ने उसपर पैसे वापस कराने का दबाव बनाया तो वह अपने पति के साथ शहनवाज के घर पहुंची। वहां महिला से अभद्रता की गई और उसके पति के साथ मारपीट भी की गई। कई सादे कागजों पर महिला के हस्ताक्षर भी करा लिए गए। महिला की तहरीर पर खुल्दाबाद थाने में शहनवाज हुसैन, रानू और मीनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें