फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दिसंबर तक पूरा होगा मां बाराही देवी धाम स्टेशन का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हादेवी-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित बाराहीदेवी रेलवे स्टेशन के साथ गौरा व सुंवसा स्टेशन का निर्माण इकाई के मैनेजर आशीष श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेला के पहले तीनों स्टेशन नए लुक में दिखने लगेंगे। दिसंबर तक इनका कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ डिवीजन रेलवे विभाग के निर्माण इकाई के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ बाराही देवी, गौरा व सुवंसा स्टेशन का निरीक्षण किया। दोपहर ढाई बजे मां बाराही देवी धाम पहुंचे। निर्माणाधीन प्लेटफॉर्म, रेलवे ट्रैक, ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था दिसंबर तक तीनों स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा करेगी। इस दौरान कार्यदायी संस्था के डायरेक्टर राजपाल और अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें