फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: होटल में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर थाने पहुंचा प्रेमी, मची खलबली

Mon, 16 Sep 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुमन मूल रूप से सोरांव के भदरी गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी रामआसरे निवासी बलकरनपुर ठगहा, बड़गांव साेरांव के साथ 16 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए। रिश्तों में खटास आने के बाद करीब दो साल पहले सुमन मायके चली आई। तब से यहीं रह रही थी।
विज्ञापन
सुमन कुमारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव के शिवगढ़ स्थित एक होटल में सुमन देवी (35) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी विवेक कुमार थाने पहुंचा और मृतका को प्रेमिका बताकर हत्या की बात कबूल की। आरोप लगाया कि पांच लाख रुपये न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी रही।

विज्ञापन


सुमन मूल रूप से सोरांव के भदरी गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी रामआसरे निवासी बलकरनपुर ठगहा, बड़गांव साेरांव के साथ 16 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए। रिश्तों में खटास आने के बाद करीब दो साल पहले सुमन मायके चली आई। तब से यहीं रह रही थी। रविवार दोपहर 3:30 बजे के करीब सोरांव के ही बढइया गांव निवासी विवेक कुमार (24) सोरांव थाने पहुंचा। कहा कि उसने शिवगढ़ में रामजानकी गेस्ट हाउस परिसर में बने होटल में अपनी प्रेमिका सुमन की गला दबाकर हत्या कर दी है।

यह सुनकर पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए। वह उसे लेकर होटल में पहुंचे तो वहां कमरे में सुमन मृत पड़ी मिली। सूचना पर परिजन आ गए और जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेजवा दिया। पूछताछ में होटल संचालक रमेश पटेल ने बताया कि सुमन और विवेक दोपहर एक बजे के करीब होटल में आए थे। 3:15 बजे के करीब विवेक होटल से निकल गया। बाद में पुलिस पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उसने मृतका से प्रेम संबंध होने की बात बताई है। जांच पड़ताल की जा रही है। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें