फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंह अवतार लेकर भगवान ने की भक्त प्रहलाद की रक्षा : आचार्य शिवश्याम

Tue, 29 Sep 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। पूरेसत्यभामा धनूपुर में भागवत कथा करते श्रीधाम वृंदावन के आचार्य शिवश्याम महाराज
विज्ञापन
धनूपुर ब्लॉक के पूरेसत्यभामा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन श्रीधाम वृंदावन के आचार्य शिवश्याम महाराज ने भक्त प्रहलाद व ध्रुव चरित्र की विस्तार से कथा कही। ब्रह्मा जी से वरदान पाकर हिरण्यकश्यप अत्यंत क्रूर अधर्मी और अत्याचारी राजा बन गया था। उसका बेटा प्रहलाद भगवान श्री हरि विष्णु का अनन्य भक्त था। प्रहलाद का अंत करने के लिए जब हिरण्यकश्यप अत्याचार की पराकाष्ठा लांघ गया तब भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर भक्त प्रहलाद की रक्षा की और अत्याचारी का अंत भी किया। आयोजक हृदयशंकर पांडेय व विजयशंकर पांडेय नेत्र धालू से कथा में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें