धूमनगंज के मुबारकपुर कोटवा बेगम सराय निवासी आशीष पांडेय के नाम व पैनकार्ड का प्रयोग कर एक अज्ञात युवक ने लोन ले लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने पर्सनल लोन के लिए एचडीएफसी बैंक में आवेदन किया था। बैंक कर्मी ने जब उसका सिविल स्कोर चेक किया तो पता चला कि उसका सिविल स्कोर कम है। जब इसकी और अधिक जानकारी ली तो पता चला कि उसके नाम व पैनकार्ड पर पहले से ही कोई लोन ले चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।