लूट के आरोपी को पुलिस ने मीडिया के सामने किया पेश।
- फोटो : संवाद
बहरिया के सारीपट्टी में फाइनेंसर से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अनूप कुमार पटेल उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एलएलबी का छात्र है। कब्जे से पुलिस ने लूट के 50 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि बीते 26 अगस्त को प्रतापगढ़ के रानीगंज स्थित भारत फाइनेंस इंडसइंड बैंक के शाखा प्रभारी अजय कुमार से अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैग से 54,434 और पर्स से 2800 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बहरिया थाना प्रभारी रणविजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। बृहस्पतिवार को टीम ने आरोपी अनूप को गांव सराय मदन के नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने दोस्तों के कहने पर वारदात को अंजाम दिया है।