फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईयू इंस्पेक्टर को फोन पर दी गालियां, धमकाया

विज्ञापन
LIU inspector abused on phone
विज्ञापन
प्रयागराज। एलआईयू में तैनात इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह को फोन पर गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

उनका आरेाप है कि पिछले साल कर्नलगंज थाने में विजय कुमार द्विवेदी ने रंगदारी मांगने व धमकाने के आरोप में संजय सिंह उर्फ पिंकू पर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की स्थिति जानने के उद्देश्य से की गई बातचीत में आरोपी ने बताया कि रुपयों के लेनदेन में उसकी बहस हुई थी। इसके अगले दिन नशे में धुत होकर आरोपी ने धमकी दी लेकिन, दूसरे दिन माफी मांग ली। जिसके बाद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। 30 जनवरी को रात आठ बजे के करीब फिर आरोपी ने फोन किया। जिसमें गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करा लिया है। हालांकि, यह नहीं पता चल सका कि मुकदमे की स्थिति जानने के लिए विवेचक से बात करने की बजाय इंस्पेक्टर ने आरोपी से क्यों बात की। इस बारे में भुक्तभोगी इंस्पेक्टर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन, उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें