इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की कर्नल एमआर शेरवानी स्मारक सीनियर डिवीजन लीग कम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल का लाइनअप तय हो गया है। एसीए के संयुक्त संयोजक (लीग एवं मंडल क्रिकेट) अखिलेश त्रिपाठी के अनुसार प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब एवं भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब के बीच और दूसरा सेमीफाइनल ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज व फाफामऊ क्रिकेट क्लब के बीच होगा।