फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: समस्याओं के लेकर मुख्य न्यायाधीश से मिले वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
केस लिस्टिंग समेत तमाम समस्याओं को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बार के पूर्व कार्यवाहक महासचिव राजेश खरे की अगुवाई में हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज गुप्ता से मिला। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि सूचीबद्ध मुकदमों का मैसेज नहीं आ रहा है। साथ ही क्रिमिनल साइड न्यायालय के कॉरिडोर में लगे डिस्प्ले बोर्ड भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


ऐसी दशा में अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। प्रतिनिधि मंडल ने 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अधिवक्ताओं की भागीदारी हेतु उच्च न्यायालय में अवकाश की मांग की गई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि समस्याओं का समाधान अति शीघ्र कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में अधिवक्ता राजेश खरे संतोष पांडेय, जनार्दन यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, सुशील कुमार यादव, अनीश कुमार मिश्रा बृजेश कुमार श्रीवास्तव आदि थे।

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें