फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने रेती पर जमाई गृहस्थी, कल्पवास के लिए पहुंचीं संगमनगरी

Mon, 13 Jan 2025 05:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लॉरेन पॉवेल जॉब्स सेक्टर-18 में कैलाशानंद के शिविर में रहकर सनातन परंपरा के कठिन अनुशासन के तौर पर कल्पवास करेंगी। महाकुंभ के दौरान वह सादगी भरा जीवन बिताते हुए संगम की रेती पर जहां सनातन की संस्कृति से परिचित होंगी।
विज्ञापन
निरंजनी अखाड़े में पहुंची लाॅरेन पाॅवेल जाॅब्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के अरबपति कारोबारी स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स महाकुंभ में कल्पवास के लिए पहुंच गई हैं। उनके गुरु निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ने उनको कल्पवास के लिए महाकुंभ में कमला नया नाम दिया है। कमला पौष पूर्णिमा पर प्रथम डुबकी के साथ कल्पवास आरंभ करेंगी।

लॉरेन पॉवेल जॉब्स सेक्टर-18 में कैलाशानंद के शिविर में रहकर सनातन परंपरा के कठिन अनुशासन के तौर पर कल्पवास करेंगी। महाकुंभ के दौरान वह सादगी भरा जीवन बिताते हुए संगम की रेती पर जहां सनातन की संस्कृति से परिचित होंगी, वहीं आध्यात्मिक ज्ञान भी प्राप्त करेंगी। कैलाशानंद गिरि के शिविर में रहकर वह शिव तत्व को जानने और सनातन संस्कृति को करीब से समझने का प्रयास करेंगी।

महाकुंभ में लॉरेन पॉवेल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कॉटेज में ठहरेंगी और संतों की संगत में समय बिताएंगी। वह महाकुंभ के पहले दिन संगम में डुबकी लगाने के साथ ही दो सप्ताह तक कल्पवास करेंगी। वह कैलाशानंद के शिविर में होने वाले महायज्ञ की मुख्य यजमान भी बनेंगी।

लॉरेन पॉवेल को नया नाम कमला दिया गया है। लॉरेन हमारी शिष्या हैं और हम उन्हें बेटी जैसा स्नेह देते हैं। महाकुंभ में वह अपने गुरु से मार्गदर्शन लेंगी और संतों-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त करेंगी।- आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, निरंजनी अखाड़ा

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें