यमुना पुल पर की गई लाइट की सजावट।
- फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ की आध्यात्मिक कथा को नवीन और अनोखे रूप में प्रस्तुत करने के लिए लाइटनिंग ड्रोन शो पर्यटन विभाग के तत्वावधान में 24 से 26 तक नि:शुल्क होगा। जिसमें समुद्र मंथन की भव्य कथा, भगवान शिव का शौर्य, कुंभ कलश, ऊं के पवित्र जाप के बारे में 2500 लाइटनिंग ड्रोन आपस में सिक्रोनाइज होकर आकाश पर अद्वितीय दृश्य और रंग बिखेरेंगे।
मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के पूर्व पर्यटन विभाग महाकुंभ की आध्यात्मिक कथा को एक नवीन और अनोखे रूप में प्रस्तुत करने की तैयारियों में जुटा हैं। पहली बार मंदिरों, गंगा के घाटों पर ड्रोन शो कराए जाने की तैयारी है। ड्रोन शो के माध्यम से हवा में अलग-अलग आकृतियां श्रद्धालुओं को आकाश में देखने को मिलेगीं।
त्रिवेणी संगम के आकाश में मेक इन इंडिया ड्रोन परंपरा और तकनीक का अनूठा संगम, उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को होगा। इसमें समुद्र मंथन की भव्य कथा जिसमें उत्पन्न हुए 14 रत्न, भगवान शिव का शौर्य जिसने संसार को बचाने के लिए विष पी लिया, कुंभ कलश जिसकी दिव्य बूंदों ने महाकुंभ को प्रकाशित किया और ऊं का पवित्र जाप जो वातावरण में दिव्य शक्ति का संचार करेगा। इनके प्रदर्शन से जानकारियों को श्रद्धालुओं से रूबरू कराया जाएगा।
पहली बार 24 से 26 जनवरी तक लाइटनिंग ड्रोन शो के माध्यम से महाकुंभ की पौराणिक कथाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। 2500 लाइटनिंग ड्रोन आपस में सिक्रोनाइज होकर आकाश में अद्वितीय दृश्य और रंग बिखेरेंगे। गंगा की लहरों पर समुद्र मंथन की भव्य कथा, भगवान शिव का शौर्य, कुंभ कलश, ऊं का पवित्र जाप के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी मिलेगी। - मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव, पर्यटन