फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : माफिया अतीक के कब्जे से कराई गई भूमि, 20 बीघे से अधिक भूमि पर बनेंगे 200 आवास

Wed, 15 Jan 2025 08:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई जमीन पर आवासीय योजना की एक बार फिर कवायद शुरू की गई है। महाकुंभ आयोजन के बाद इसकी प्रक्रिया तेज की जाएगी।
विज्ञापन
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई जमीन पर आवासीय योजना की एक बार फिर कवायद शुरू की गई है। महाकुंभ आयोजन के बाद इसकी प्रक्रिया तेज की जाएगी। जिला प्रशासन और प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से झलवा, नैनी, झूंसी समेत अन्य इलाकों से 20 बीघे से अधिक भूखंड खाली कराए गए हैं। इनमें से ज्यादातर जमीन राजकीय आस्थान तथा नजूल की है।

अतीक से खाली कराए इन्हीं भूखंडों में से एक पर लूकरगंज में अपार्टमेंट का निर्माण कराया गया है। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत अपार्टमेंट आवंटित भी कर दिए गए हैं। इसी क्रम में 20 बीघे से अधिक भूखंडों पर भी आवासीय योजनाओं का प्रस्ताव एक साल पहले तैयार किया गया था। प्रस्ताव शाासन को भी भेज दिए गए हैं।

इन भूखंडों पर 700 से अधिक आवास बनाने की योजना है। इनमें सबसे अधिक करीब साढ़े 350 आवास झूंसी में बनाए जाएंगे। इनके अलावा झलवा तथा नैनी में भी आवास बनाने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इन आवासीय योजनाओं को शुरू करने की एक बार फिर कवायद शुरू की गई है।

एसडीएम सदर अभिषेक सिंह का कहना है कि अतीक से खाली कराए गए भूखंडों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं पीडीए के उपाध्यक्ष अमित पाल शर्मा का कहना है कि आवासीय योजनाओं की फाइल मंगाई गई है। शासन के निर्देश के क्रम में जल्द ही आवास बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें