फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गुंडा टैक्स न देने पर भूमाफिया के गुर्गों ने की फायरिंग

Mon, 01 Jan 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
संगम विहार काॅलोनी में रविवार दोपहर अपनी जमीन पर निर्माण कराने से पहले गुंडा टैक्स न देने पर भूमाफिया के गुर्गों ने कई राउंड फायरिंग की। एक युवक ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर अंधाधुंध फायरिंग की। यहां वीडियो बना रहे एक युवक को पिस्टल सटाकर जान सेे मारने की धमकी दी गई और मोबाइल छीन लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शाम को थाने में कई लोग कार्रवाई की मांग को लेकर जुटे रहे।
विज्ञापन

कर्नलगंज क्षेत्र के कटरा निवासी रवि प्रताप रविवार की दोपहर झूंसी के संगम विहार में रहने वाले दोस्त इरफान के निर्माणाधीन घर पर गए थे। साथ में उत्पल सिंह, विनय सिंह और कृष्णा भी थे। इस बीच दो चार पहिया और कई बाइक से एक दर्जन लोग वहां पहुंचे। दबंगों ने झूंसी के एक भूमाफिया का नाम लेते हुए कहा कि बगैर पांच लाख दिए तुम निर्माण नहीं करा सकते हो। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे, रॉड और अवैध असलहों से हमला कर दिया। दबंगों में से एक ने फिल्मी स्टाइल में दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 10 राउंड फायरिंग की। इसका वीडियो बना रहे इकबाल को पिस्टल सटाकर उसका मोबाइल छीन लिया।
हमले में रवि प्रताप के सिर में चोट आई थी। मौके से पुलिस ने पिस्टल के खोखे भी बरामद किए हैं। शाम को रवि ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। झूंसी थाने पर कई अधिवक्ता भी डटे रहे। इकबाल ने मोबाइल लूट की तहरीर दी है। एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

बाक्स
सीसी टीवी से उड़ा दी गई फुटेज
संगम विहार हवेलिया में जिस जगह पर दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटनाक्रम सामने के मकान में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस पहुंचने से पहले डीवीआर से छेड़छाड़ कर फुटेज को उड़ा दिया गया। यह मकान दबंगों के परिवार के किसी सदस्य का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें