बुधवार सुबह डाकघर के पोस्टमास्टर शशीकांत मिश्रा जब पहुंचे ताला टूटा देख सन्न रह गए। शोर शराबा सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर कोखराज पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक अभिनंदन कुमार एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। जिसमें डाक घर के पीछे खेत में टूटी हुई तिजोरी बरामद हुई। जिसमें अंदर रखा पैसा चोरी हो चुका था। पोस्ट मास्टर शशीकांत मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा लिख पुलिस जांच में जुटी।