फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सांप के डसने से मजदूर की मौत

Wed, 09 Sep 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा : मृतक हीरालाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
जफरा गांव निवासी मजदूर हीरालाल आदिवासी (45) पुत्र स्व. रामदेव आदिवासी की सांप के डसने से मौत हो गई। हीरालाल सोमवार रात घर में तख्त पर सो रहे थे। रात में सांप तख्त पर पहुंचा और उन्हें डस लिया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे। झाड़-फूंक कराने के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत से पत्नी सुनीता और बेटे अंकुश व विपिन का रो-रोकर हाल बेहाल है। बेटे विपिन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन प्रयागराज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें