फोटो परिचय। हंडिया के रिखीपुर गांव में बरसात के कहर से मजदूर का ढहा कच्चा घर
बारिश से रिखीपुर गांव में एक मजदूर का कच्चा घर ढह गया। मलबे से दबकर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। रिखीपुर गांव निवासी माधव गुप्ता मजदूरी करते हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते उसका घर गिर गया। परिवार के सामने रहने और खाने का संकट खड़ा हो गया। भुक्तभोगी परिवार ने प्रशासन से रहने और खाने की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।