फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की गई जान

Sat, 19 Apr 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। घर के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे की खबर मोहल्ले के लोगों को हुई तो खलबली मच गई। अजय कुमार बिंद (30) निवासी कंजिया केवटान थाना नवाबगंज खेती के साथ मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार देर शाम वह घर आ रहा था। परिजन ने बताया कि करीब 9:45 बजे वह घर के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। अचानक वह लखनऊ से प्रयागराज की तरफ आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें