फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में आजः 23 जनवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Wed, 23 Jan 2019 12:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले शाही स्नान के बाद सोमवार को पौष पूर्णिमा पर दूसरा स्नान संपन्न हुआ। पौष पूर्णिमा पर 1.07 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम तट पर डुबकी लगाई। कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन


कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है। 

आज महाकुंभ का नौवां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1 त्रिवेणी बांध स्थित शंकर विमान मंडपम मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर दो बजे से 
2  मेला क्षेत्र के सेक्टर 13 में निम्बार्क नगर में मोरारी बापू का प्रवचन 
3 यथार्थगीता शिविर में स्वामी अड़गड़ानंद का प्रवचन 
4 कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 13 में संत देवकी नंदन ठाकुुर जी का प्रवचन
5 सेक्टर 12सांई मां के शिविर में कनाडा जर्मनी आस्ट्रिया के भक्तों के साथ सत्संग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें