फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपीयूसी के अंत:वासियों ने घेरा कुलपति कार्यालय

Thu, 31 May 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
विज्ञापन
केपीयूसी छात्रावास के अंत:वासियाें ने विभिन्न असुविधाओं को लेकर बुधवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया। बताया गया कि छात्रावास में पीने के पानी के लिए आरओ व वाटर कूलर की कमी है। साथ ही अघोषित बिजली कटौती से तरह-तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। अंत:वासियों के मुताबिक डीएसडब्ल्यू ने उनकी समस्याओं को अनसुना कर दिया। साथ ही कुलपति भी नहीं मिले। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर रामसेवक दुबे ने समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। अंत:वासी नवीन मिश्रा के मुताबिक इस भयंकर गर्मी में पानी व बिजली के लिए तरसना पड़ रहा है। इससे पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। प्रवेश परीक्षाएं सिर पर होने से अंत:वासियों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। शिवम पांडेय ने छात्रावास में वाई-फाई, लाइब्रेरी और आरओ वॉटर कूलर की मांग की। इस दौरान सचिन पाठक, सूरज शुक्ला, तारकेश्वर मदेसिया, सुनील केसरवानी, अमन सिंह, प्रवीण सिंह, शशिकांत यादव, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें