खराब मौसम के चलते कोलकाता नहीं गई फ्लाइट
प्रयागराज। प्रयागराज से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट शनिवार को निरस्त रही। इस वजह से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई। बताया जा रहा है कि कोलकाता में खराब मौसम की वजह से ही इंडिगो ने फ्लाइट निरस्त की। दरअसल इंडिगो की फ्लाइट सुबह कोलकाता से प्रयागराज आती है। यहां से यही फ्लाइट रायपुर प्रस्थान करती है। यही फ्लाइट रायपुर से फिर प्रयागराज आती है और दोपहर में कोलकाता जाती है। शनिवार को यह फ्लाइट कोलकाता से आने के बाद रायपुर गई। वहां से वापस भी आई, लेकिन कोलकाता में खराब मौसम के चलते यहां से नहीं उड़ी। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने इसकी पुष्टि की है।