फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ट्रक और पिकप की टक्कर में किन्नर वेशधारी युवक की मौत, हंडिया-कोखराज हाईवे पर हुआ हादसा

Thu, 06 Jul 2023 01:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

किन्नर वेशधारी एक युवक हंडिया-कोखराज हाईवे बाईपास पर देर रात सड़क से गुजर रहे वाहनों को रोककर पैसा मांग रहा था। एक पिकप वाहन को रोककर वह पैसा मांग रहा था कि पीछे से आए तेज रफ्तार एक ट्रक ने पिकप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हंडिया कोखराज हाईवे पर हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव थाना क्षेत्र के हंडिया-कोखराज बाईपास पर बुधवार की देर रात ट्रक और पिकप की टक्कर में वाहन के पास खड़े एक किन्नर वेशधारी युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी देर के बाद मृतक की पहचान हो पाई।

 

किन्नर वेशधारी एक युवक हंडिया-कोखराज हाईवे बाईपास पर देर रात सड़क से गुजर रहे वाहनों को रोककर पैसा मांग रहा था। एक पिकप वाहन को रोककर वह पैसा मांग रहा था कि पीछे से आए तेज रफ्तार एक ट्रक ने पिकप में टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में किन्नर वेशधारी युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 

सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी छानबीन के बाद मृतक की पहचान सोरांव थाना क्षेत्र के तलाक चौधरी गांव निवासी अभिषेक (22) रामानंद के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने सड़क पर से वाहनों को हटवाकर आवागमन चालू कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें