फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कीडगंज पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कीडगंज पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पूरामुफ्ती मादपुर निवासी आरोपी पंकज कुमार पटेल उर्फ सिकंदर और राजकुमार उर्फ अंकल के पास से पुलिस ने लूटी गई बाइक, दो मोबाइल फोन और 370 रुपये बरामद किए हैं। कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रिंस राठी, संदीप यादव व भूपेंद्र यादव की टीम ने परेड ग्राउंड में बने पुल के नीचे से दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सितंबर 2025 में उन्होंने सहसों इलाके में चाकू दिखाकर राजेश कुमार भारतीय से बाइक, मोबाइल फोन और नौ हजार रुपये लूट लिए थे। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें