खेलगांव पब्लिक स्कूल ने शशि द्विवेदी गर्ल्स एंड बॉयज अंडर-14 लीग कम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ए को तीन विकेट से हराकर प्रतियोगिता के खिताबी दौर में प्रवेश कर लिया। रविवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए नौनिहाल क्लब ए की पूरी टीम 93 रन पर ही ढेर हो गई। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल ने 32.3 ओवर में सात विकेट खोकर 94 रन (अमन सिंह 34, हर्षित सहाय 32 नाबाद, अमन शुक्ला 3/13) बनाकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।