खेलगांव पब्लिक स्कूल ने शशि द्विवेदी गर्ल्स एंड ब्वॉयज अंडर-14 लीग कम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को 21 रन से हरा दिया। खेलगांव के अदिराज सिंह ने शानदार गेंदबाजी (4.5 -1-14-4) की।
मंगलवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खेलगांव पब्लिक स्कूल ने 38.1 ओवर में 119 रन (अमन सिंह 38, अदिराज सिंह 12 रन, सुंदरम यादव 3/27, राहुल यादव 2/06, आदर्श सिंह 2/14, शिवांश मिश्रा 1/13, हर्षित तिवारी 1/24) बनाए। जवाब में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 30.5 ओवर में 98 रन (अनुराग शुक्ला 28, आर्यन मिश्रा 21, कृष्णा तिवारी 13 रन, अदिराज सिंह 4/14, अमन सिंह 2/22, जनमेजय 2/25, अभिनव सिंह 1/13, विराट गुप्ता 1/22) पर सिमट गई। मैच से पूर्व इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर आरपी भटनागर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।