प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित समारोह में सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि स्टेशनों को बदलते भारत की बदलती तस्वीर के अनुरूप बनाया जाएगा। नवीनीकरण के साथ पुरानी सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा। सांसद ने कहा कि प्रयागराज से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन अब शुरू होनी चाहिए। सुबह गंगा गोमती के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास इंटरसिटी ट्रेन ही लखनऊ के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे के दयालपुर स्टेशन पर भी जल्द से जल्द सरयू एक्सप्रेस का ठहराव हो।