kesari devi congratulated to all au students on it's 134 foundation day
प्रयागराज। सांसद केशरी देवी पटेल ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 134वें स्थापना दिवस की बधाई दी है। सांसद ने बताया कि वह लोकसभा सत्र की वजह से दिल्ली में हैं। उन्होेंने इविवि के कुलपति, शिक्षक, कर्मचारियों के साथ ही छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि इविवि का स्वर्णिम इतिहास रहा है। देश के कई राजनेता, साहित्यकार, अभिनेता, प्रशासनिक अफसर आदि इविवि की ही देन है। सांसद के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव के अनुसार उन्होंने भारत सरकार से आवश्यकतानुसार सहयोग करने की भी अपेक्षा भी की।