उत्तराखंड की टिहरी में 14-17 सितंबर तक ओपन राष्ट्रीय सीनियर पुरुष/महिला कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रदेशीय टीम का ट्रायल 15 अगस्त को होगा। उप्र कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के सचिव देवपाल सिंह के अनुसार ट्रायल प्रयागराज बोट क्लब पर सुबह दस बजे से होगा। खिलाड़ी आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संघ के धवन कुशवाहा से संपर्क कर सकते हैं।