फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : धान कुटाई करते समय मशीन के पट्टे में गमछे के साथ फंसा युवक का गला, मौत

Fri, 10 Jan 2025 08:49 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

नौबस्ता गांव निवासी नन्हा निषाद का 18 वर्षीय बेटा बेटा राममोहन शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से अपने दरवाजे पर धान की कुटाई कर रहा था। राम मोहन ने गले में गमछा डाल रखा था। परिजनों के मुताबिक धान कुटाई के दौरान गमछा मशीन के पट्टे में फंसा और वह भी चपेट मेंं आ गया।
विज्ञापन
राम मोहन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेवाघाट के नौबस्ता गांव में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से धान कुटाई कर रहे युवक का गला गमछा समेत मशीन में फंस गया। परिजनों के सामने हुए हादसे में उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

नौबस्ता गांव निवासी नन्हा निषाद का 18 वर्षीय बेटा बेटा राममोहन शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से अपने दरवाजे पर धान की कुटाई कर रहा था। राम मोहन ने गले में गमछा डाल रखा था। परिजनों के मुताबिक धान कुटाई के दौरान गमछा मशीन के पट्टे में फंसा और वह भी चपेट मेंं आ गया। मशीन में उसकी गर्दन घुसते ही धड़ से अलग होकर छिटक कर कुछ दूर जा गिरी। सिर से धड़ अलग होते ही राममोहन की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा देख घर-परिवार में चीत्कार मच गई। परिजन रोने-बिलखने लगे तो पड़ोसी और अन्य ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद आई पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम मनोहर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। आंखों के सामने जवान बेटे की मौत होने से परिजन बिलखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें