जिला अस्पताल में प्रसव बाद पत्नी अंकिता राज व चिकित्सकों की टीम के साथ डीएम मनीष कुमार वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व लाभ योजना को बढ़ावा देने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अनोखी पहल की है। डीएम ने शनिवार की रात अपनी पत्नी अंकिता राज वर्मा का मंझनपुर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रसव कराया। अंकिता राज ने अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।