फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : चिन्मय मिशन में कथा ज्ञानयज्ञ सोमवार से, स्वामी अभेदानंद जी सुनाएंगे रामकथा

Sat, 01 Nov 2025 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज शहर में स्थित ‘चिन्मय मिशन’ के श्री अखिलेश्वर मंदिर सभागार में सात दिवसीय सत्संग का आयोजन दिनांक तीन नवंबर से नौ नवंबर तक तक किया जा रहा है। सत्संग का शुभारंभ सोमवार को सायं साढ़े छह बजे होगा।
विज्ञापन
स्वामी अभेदानंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिन्मय मिशन’ के श्री अखिलेश्वर मंदिर सभागार तेलियरगंज (एमपीवीएम के सामने) सात दिवसीय सत्संग का आयोजन सोमवार से किया जा रहा है। सत्संग का शुभारंभ तीन नवंबर को सायंकाल साढे़ छह बजे से होगा। सत्संग दो सत्रों में आयोजित होगा। प्रातःकालीन सत्र चार नवंबर से आठ बजे से लेकर नौ बजे तक होगा। इस सत्र में ‘बृहदारण्यक उपनिषद’ का एक अंश ‘मैत्रेयी ब्राम्हण’ पर प्रवचन होगा। द्वितीय सत्र-सायंकाल साढे़ छह बजे से आठ बजे तक होगा, जिसमें ‘श्री रामचरित मानस’ से श्री भरत जी के चरित्र के माध्यम से भारत की महिमा को वर्णित किया जाएगा। ज्ञानयज्ञ सत्संग में ‘चिन्मय मिशन साउथ अफ्रीका’ के आचार्य  स्वामी अभेदानंद सरस्वती  प्रवचनकर्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें