वाराणसी से इंदौर जाने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस का अब फतेहपुर स्टेशन पर भी ठहराव होगा। प्रत्येक रविवार को चलने वाली इस ट्रेन का फतेहपुर में दस मार्च से ठहराव शुरू हो जाएगा। गाड़ी संख्या 20415 वाराणसी-इंदौर का दस मार्च से फतेहपुर में दो मिनट के लिए ठहराव होगा। वहां ट्रेन शाम 6:45 बजे पहुंचेगी, जो 6:47 बजे कानपुर की ओर रवाना हो जाएगी। इसी तरह 20416 इंदौर-वाराणसी का चार मार्च से प्रत्येक सोमवार फतेहपुर में ठहराव होगा। यहां ट्रेन रात 10:15 बजे आकर 10:17 बजे प्रयागराज की ओर रवाना होगी।