बाबा धाम के लिए रवाना होते कांवड़िये। संवाद
स्थानीय बाजार से सोमवार शाम बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ियों का एक समूह बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जयघोष किया और सुख-समृद्धि की कामना की। समूह में धर्मेंद्र सिंह, दीपक मिश्र, रणविजय सिंह आदि श्रद्धालु शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया।