फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चुनाव प्रचार को धार देने आएंगी कंगना रनौत-हेमा मालिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की दोनों लोकसभा सीटों फूलपुर और इलाहाबाद में आगामी चुनाव प्रचार को धार देने के लिए स्टार प्रचारकों के अलावा राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के नाम संगठन की ओर से प्रस्तावित किए गए हैं। इन दोनों हॉट सीटों पर प्रचार के लिए हेमा मालिनी और कंगना रनौत की मांग की गई है।
विज्ञापन

महिला मोर्चा के सम्मेलनों के लिए कंगना रनौत, हेमा मालिनी एवं स्मृति ईरानी, युवा मोर्चा के सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ज्योतिराज सिंधिया,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, किसान मोर्चा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही हिस्सा लेंगे। जिला मीडिया प्रभारी राजेश केशरवानी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महारैली परेड ग्राउंड में होगी।

इनके अलावा गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अनुप्रिया पटेल, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनसभाएं होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंगापार एवं यमुना पार में रैली होगी। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री अनिल राजभर ,राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल,राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, संजय भाटिया, रवि शंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन ,कैलाश विजय वर्गीय, मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह के कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें