फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आज से अगरतला तक जाएगी कामाख्या-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज छिवकी होकर चल रही 12519/12520 कामाख्या-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (साप्ताहिक) ट्रेन का संचालन अब त्रिपुरा की राजधानी अगरतला तक होगा। सोमवार 23 अक्तूबर की सुबह जब यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी आएगी तो उसका अंतिम पड़ाव कामाख्या की जगह अगरतला रहेगा।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 12519 का संचालन लोकमान्य तिलक से प्रत्येक रविवार व 12520 का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार को अगरतला से होगा। लोकमान्य तिलक से सुबह 7.50 बजे चलकर ट्रेन नासिक, भुसावल, इटारसी, जबलपुर होते हुए सोमवार सुबह 4.18-4.20 बजे प्रयागराज छिवकी आएगी। यहां से पंडित दीन दयाल उपाध्याय, दानापुर, पाटलिपुत्र, बरौनी, कटिहार, न्यूजलपाईगुड़ी, कामाख्या, गुवाहाटी, बदरपुर जंक्शन होते हुए शाम 5.50 बजे अगरतला पहुंच जाएगी। वापसी में अगरतला से बृहस्पतिवार सुबह 7.20 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 7.30-7.32 बजे प्रयागराज छिवकी व शनिवार शाम 4.15 ट्रेन लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें