सहसों में संत रविदास की जयंती पर निकाली गई भव्य यात्रा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा निकाली। काशी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली से लाए गए पवित्र जल एवं माटी से पूजित कलश यात्रा में शामिल था। इस दौरान लोगों ने सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। जिला महामंत्री अनिरुद्ध सिंह पटेल ने संत रविदास के मानवता, सामाजिक समानता और भाईचारे के संदेश को प्रासंगिक बताया। इस मौके पर मनोज निषाद, वीरेंद्र बहादुर सिंह, राजधर द्विवेदी, संजय सिंह, आशीष प्रजापति, भूपेंद्र मिश्रा, पुष्कर पटेल, पवन कुमार शुक्ला और अनिल सरोज रहे।