फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत, नृत्य, नाट्य मंचन से चढ़ा कजरी का रंग

विज्ञापन
Kajri festival - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाइंस में शुक्रवार को कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय में मातृभारती और राष्ट्रसेविका की ओर से कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। 300 से अधिक महिलाओं गीत, नृत्य एवं नाटकीय मंचन से कजरी महोत्सव में रंग भर दिया। इस मौके पर सावन के गीत हरियाली कार्यक्रम के रंग को बढ़ा रहे थे। कजरी के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मिस कजरी चुना गया। इस दौरान मिनी जयसवाल, मोमी डे तथा संतोष को मिस कजरी चुना गया। मुख्य अतिथि डॉ. कृतिका अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपनी भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं से अपनी अगली पीढ़ी को भी परिचित करा सकते है। विशिष्ट अतिथि के रुप में राधा एवं जूही शुक्ला मौजूद रहीं। कार्यक्रम में विद्या भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री राम मनोहर, प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह, विजय उपाध्याय, सुमंत पांडेय, मोहनजी टंडन, राम प्रकाश सिंह मौजूद रहे। प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र ने पूरे कार्यक्रम का संयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें