न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी के पिता पंचतत्व में विलीन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी के पिता ओम प्रकाश गुप्ता का शुक्रवार को रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बृहस्पतिवार की रात 12.30 बजे अशोक नगर नवादा स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली थी। वह सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन केसंस्थाक उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष रहे। शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा रसूलाबाद घाट तक निकाली गई। इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के कई न्यायमूर्तियों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता, कर्मचारी और परिजन मौजूद रहे। दी सेवा समिति केसदस्यों ने भी ओम प्रकाश गुप्ता के निधन पर शोक जताया है। इस मौकेपर उत्तर प्रेदश उच्च शिक्षा परिषद केअध्यक्ष प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी, प्रो. राम किशोर शास्त्री, केशरी चंद्र, डॉ. यूबी यादव, डॉ. वीके सिंह, अजय मिश्रा, विवेक शुक्ला, विजय वैश्य आदि मौजूद रहे।