फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जस्टिस मालवीय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को एक रुपया वार्षिक किराये पर दिया था हिंदू हॉस्टल

Tue, 19 Nov 2024 04:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्रावास को विश्वविद्यालय की ओर से अधिग्रहित करने का प्रस्ताव 25 साल से अधिक समय पहले सोसाइटी ने रखा था लेकिन इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई थी। जब प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कुलपति के रूप में पदभार संभाला तो सोसाइटी ने एक बार फिर से इस आशय का प्रस्ताव भेजा। कुलपति ने इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शूरू की।

विज्ञापन
हिंदू हास्टल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र जस्टिस गिरिधर मालवीय के प्रयासों का ही नतीजा है कि हिंदू हॉस्टल फिर से चमका। उनकी पहल पर यह हॉस्टल इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) को एक रुपया वार्षिक किराये पर लीज पर दिया गया। पहले इस हॉस्टल का संचालन मदन मोहन मालवीय हिंदू बोर्डिंग सोसाइटी की ओर से किया जाता था। ऐसे में ऐसे में इविवि प्रशासन को वहां तमाम सुधारात्मक कार्य कराने में बाधा का सामना करना पड़ता था। सोसाइटी के अध्यक्ष जस्टिस गिरिधर मालवीय की पहल पर यह हॉस्टल इविवि को एक रुपया वार्षिक किराये पर 29 साल 11 महीने के लिए दे दिया गया।

छात्रावास को विश्वविद्यालय की ओर से अधिग्रहित करने का प्रस्ताव 25 साल से अधिक समय पहले सोसाइटी ने रखा था लेकिन इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई थी। जब प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कुलपति के रूप में पदभार संभाला तो सोसाइटी ने एक बार फिर से इस आशय का प्रस्ताव भेजा। कुलपति ने इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शूरू की।

छात्रावास परिसर अधिग्रहीत करने के बाद विश्वविद्यालय से इसे सजाया-संवारा और कोविडकाल के बाद अब सत्र 2024-25 से इसका संचालन शुरू किया जा रहा है, जिसमें विज्ञान के छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही यह हॉस्टल अन्य अकादमिक गतिविधियों के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकेगा। इस हॉस्टल में पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, राष्ट्रवादी नेता गोबिंद बल्लभ पंत, पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर, कवि फिराक गोरखपुरी और सुमित्रानंदन पंत और नेपाल के पूर्व प्रधान मंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला रह चुके हैं।

इस छात्रावास का निर्माण राष्ट्रवादी नेता और महान शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय ने पूरी तरह से दान के रूप में एकत्र किए गए 2.5 लाख रुपये की धनराशि से किया था। जब यह हॉस्टल इविवि को देने का प्रस्ताव रखा गया था, तक विश्वविद्यालय कार्य परिषद ने सोसाइटी के संरक्षक न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि उन्होंने जो पहल की वह विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण और शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार एवं सुधार में मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें