फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल हादसे में झूंसी के सगे भाइयों समेत चार युवक बाल-बाल बचे

Thu, 06 Aug 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज(ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में हरदा स्टेशन के माचक नदी पुल पर मंगलवार को देर रात दुर्घटनाग्रस्त हुई कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में झूंसी क्षेत्र के कोहना, पुरानी झूंसी निवासी दो सगे भाई समेत चार युवक भी सवार थे। मुंबई में सिलाई का काम करने वाले कोहना, पुरानी झूंसी के शराफ त अली अपने छोटे भाई मेराज अहमद एवं पड़ोसी इरशाद एवं मुजम्मिल हुसैन के साथ मुंबई जा रहे थे। जिस समय ट्रेन दुर्घटना हुई सभी गहरी नींद में सो रहे थे। तेज झटके के साथ उनका कोच एक तरफ  झुक गया और सभी नीचे गिर पड़े। कोच में पानी भर गया था। किसी तरह कमर तक पानी में चल कर सभी बाहर निकले। सारा सामान कोच के साथ डूब गया था। बुधवार सुबह मोबाइल से परिजनों को सलामती की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें