गोरखपुर में होने वाली 63वीं विद्यालय प्रदेश स्तरीय जूनियर ओपन अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज मंडल की टीम घोषित कर दी गई। कर्नलगंज इंटर कॉलेज की देखरेख में हुए ट्रायल के बाद टीम की घोषणा हुई। प्रधानाचार्य के अनुसार टीम में अशर खान, मो. अता, शशांक कुमार, अली अब्बास, मो. रिजवान खान, हिफाजुल, असद अब्बास, मो. समद, अंकित पटेल, अब्दुल समद खान, रेहान सईद, मो. अल्काब, जमन खान, पुष्कर आनंद, आकाश सरोज, आर्यन रावत (सभी प्रयागराज) और मो. सुहैल व मो. जैद (प्रतापगढ़) शामिल हैं। चयनित टीम शनिवार को टीम मैनेजर आनंद सोनकर के नेतृत्व में गोरखपुर के लिए रवाना होगी।