फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल नहीं होंगे न्यायिक अधिकारियो के स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई परिस्थितियों को देखते हुए इस साल न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के महानिबंधक द्वारा प्रदेश के सभी जिला जजों को भेजे गए पत्र में कहा गया कि महामारी के संक्रमण और लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति के कारण राज्य सरकार के सामने आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। इस स्थिति में वर्ष 2020 में प्रदेशभर के न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर रोक लगाई जा रही है। अब अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग 2021 में किए जाएंगे। महानिबंधक ने जिला जजों से इस आशय की सूचना सभी न्यायिक अधिकारियों, कामर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारियों, मोटर एक्सीडेंट ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारियों और लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटेलमेंट अधिकारियों को भी देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें