फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा आज करेंगे भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, कल हुआ था वास्तु दोष निवारण पूजन 

Sun, 28 Feb 2021 01:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : twitter.com/JPNadda
विज्ञापन

संगम नगरी  में भारतीय जनता पार्टी का नया कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। तकरीबन ढाई करोड़ रुपये की लागत से इस कार्यालय का निर्माण सिविल लाइंस क्षेत्र में हुआ है। हाईटेक सुविधाओं से लैस तैयार किए गए इस कार्यालय को अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा वॉर रूम के रूप में इस्तेमाल करेगी। आज शाम चार बजे इस कार्यालय का वर्चुअली उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वाराणसी से करेंगे। कार्यालय के उद्घाटन के एक दिन पूर्व वास्तु दोष दूर करने के लिए यहां पूजन हुआ। इस दौरान सुंदरकांड का पाठ भी यहां पढ़ा गया।

किराये के भवन में चल रहा था कार्यालय, भाजपा नेता ने दान की थी जमीन

भाजपा का नया कार्यालय सिविल लाइंस में उसी जगह बनाया गया है, जहां पिछले 22 वर्षों से किराए की जगह पर कामकाज चल रहा है। यहां पार्टी ने 400 वर्ग गज जमीन खरीदी, जबकि 200 वर्ग गज जमीन पूर्व मीडिया सह प्रभारी विपुल मित्तल ने दान दी। पार्टी का कार्यालय हाईटेक बनाया गया है। यहां आईटी सेल को अलग जगह दी गई है। कार्यालय में लिफ्ट भी लगाई गई है। इसके अलावा यहां एक कांफ्रेंस हाल भी बनाया गया है। प्रयागराज महानगर, गंगापार, यमुनापार अध्यक्ष के लिए अलग-अलग कक्ष के साथ ही यहां मेहमानों के लिए गेस्ट रूम भी बनाया गया है। यूं तो पार्टी की पूर्व नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय के कार्यकाल में ही यहां भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ, लेकिन इसका निर्माण कार्य निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के कार्यकाल में शुरू हुआ। 

तीनों अध्यक्ष हुए पूजन कार्यक्रम में शामिल 

भाजपा महानगर,  यमुनापार, गंगापार के अध्यक्षों ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में वास्तु दोष पूजन, हवन करने के साथ सुंदरकांड का पाठ पढ़ा। यहां महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष डा. विभव नाथ भारती सपत्नी  शामिल हुए। इस अवसर पर आचार्यों ने ग्राउंड फ्लोर के साथ तीन अन्य मंजिला भवन को गंगाजल एवं मंत्रों द्वारा अभिसिंचित करते हुए शुद्धिकरण करवाया। दरअसल  इस भवन का शिलान्यास 10 अक्टूवर 2017 तात्कालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अमित शाह ने  किया था। उधर पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद यहां जयश्री राम का भी उद्घोष पार्टी नेताओं ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, डा. एलएस ओझा, दिलीप चौरसिया, सविता त्रिपाठी, दिलीप चतुर्वेदी, सुरेश शुक्ला, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, दिलीप मिश्रा, विवेक अग्रवाल, सचिन जायसवाल, सीमा जायसवाल, अंजलि गोस्वामी, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें