कोहड़ारघाट में चोरी के बाद अस्त व्यस्त पड़े सामान को दिखाती पीड़िता। संवाद
मेजा थाना क्षेत्र के बैरहना गांव में शुक्रवार को एक बंद मकान से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राजेश्वर प्रसाद तिवारी के घर के सदस्य सुबह 9 बजे आवश्यक कार्य से बाहर गए थे। घर में कोई न होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और भीतर प्रवेश किया। उन्होंने कमरों में रखी अलमारियों के लॉक तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के गहने और 20 हजार रुपये नकदी चुरा ली। राजेश्वर प्रसाद तिवारी की सास कुसुम कली के लौटने पर चोरी का पता चला। गृहस्वामी ने मेजा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की है और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।