म्योराबाद स्थित एडीए काॅलोनी निवासी सेवानिवृत्ति इंस्पेक्टर कुंदन सिंह यादव के घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर समेत नकदी पार कर दी। जिस समय चोरी हुई उस समय घर में कोई नहीं था। सेवानिवृत्ति इंस्पेक्टर ने कैंट थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर रुकुम पाल सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।