फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सेवानिवृत्त रेल अफसर के घर से गहने, सवा क्विंटल तांबे के बर्तन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के डिवीजनल पर्सनल अफसर (डीपीओ) के पद से सेवानिवृत्त सुभाष चंद्र बनर्जी के लूकरगंज स्थित घर को चोरों ने निशाना बनाया है। घर का दरवाजा तोड़कर आरोपियों ने करीब सवा क्विंटल तांबे और पीतल के बर्तनों समेत सोने के गहने पार कर दिए। बाइक से आए दो चोरों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घंटों माल ढुलाई के बावजूद खुल्दाबाद पुलिस बेखबर ही बनी रही।
विज्ञापन

टैगोर टाउन निवासी डीपीओ के पेशे से अधिवक्ता दामाद संदीप मुखर्जी (बाॅबी) ने बताया कि उनके ससुर लूकरगंज स्थित मकान नंबर 230/145 में रहते हैं। वह रेलवे में डिवीजनल पर्सनल अफसर (डीपीओ) के पद से सेवानिवृत्त हैं। करीब एक महीना पहले वह उनके घर रहने लगे। लूकरगंज वाले घर पर चाैकीदार रख दिया, लेकिन वह किसी काम से बाहर चला गया है।
बृहस्पतिवार को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके ससुर के घर का ताला टूटा हुआ है। माैके पर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे के साथ-साथ अंदर के कमरे का दरवाजा भी टूटा मिला। अंदर रखी आलमारी व बक्सा का ताला भी टूटा था। सारा सामान अस्त व्यस्त था। घर से करीब साै साल पुराने तांबे-पीतल के परात, ग्लास, थालियां, गगरा आदि सवा क्विंटल बर्तन चोरी हो गए। चोर सोने की चार चूड़ियां, कंगन समेत अन्य गहने भी उठा ले गए।
विज्ञापन


तीन घंटे तक माल ढोते रहे चोर, सोती रही पुलिस
शातिर चोरों ने चोरी के माल की तीन घंटे तक ढुलाई की। हैरतअंगेज है कि कहीं भी न उन्हें थाना पुलिस मिली और न कहीं गश्त करते पीआरवी के जवान ही टकराए। सब सोते ही रहे। रेल अफसर के घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज में भी चोरों का यह बेखौफपन दर्ज है। दरअसल, यह वारदात बाइक से आए दो युवकों ने अंजाम दी। वह रात 2ः25 बजे दरवाजा और ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। अंदर बेशकीमती सामान छांटा और फिर एक ने बाइक थामी और दूसरा अंदर से सामान लाकर उस पर लादता रहा। वे रेलवे काॅलोनी की तरफ जाते-आते रहे। माल ढुलाई का यह सिलसिला तीन घंटे (सुबह पांच बजे तक) चला। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की शिनाख्त कर रहे हैं। जल्द उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें