फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इविवि को मिले 14 नए शिक्षक, कार्य परिषद में खुला लिफाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के दर्शनशास्त्र विभाग और गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान को 14 नए शिक्षक मिल गए हैं। बृहस्पतिवार को कार्य परिषद की ऑनलाइन आपात बैठक में शिक्षक भर्ती का लिफाफा खोला गया और अभ्यर्थियों के चयन पर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के कार्यकाल में नियुक्तियों की संख्या 353 हो गई है। दर्शनशास्त्र विभाग में शिक्षकों के 20 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू कराए गए थे। योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से सात पद खाली रह गए।
इनमें अनारक्षित वर्ग में प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के एक-एक, ओबीसी वर्ग में प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के एक-एक, पीडब्ल्यूडी वर्ग में असिस्टेंट प्रोफेसर का एक, एससी वर्ग में असिस्टेंट प्रोफेसर का एक और अनारक्षित वर्ग में असिस्टेंट प्रोफेसर का एक पद शामिल है।
विज्ञापन

दर्शनशास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर रमेश धीरावथ, निशा, मुख्तार सिंह, मानश ज्योति डेका, शिमि चित्तेथुपरंबु मनि, अंजलि शर्मा, अंजनेयलु चिंथापल्ली, नंदिता सिंह, नीरज कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, उत्तम सिंह एवं राजन का चयन हुआ है। वहीं, गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद के लिए इंटरव्यू हुआ था। इस पद पर अविनाश कुमार श्रीवास्तव को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें